प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वच्छता को अभियान के रूप में आगे बढ़ाया – मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने उज्जैन में श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ दिलाई

भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे से छोटे काम को बड़ा महत्व दिया। उन्होंने पूरे देश में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर इसे अभियान के रूप में आगे बढ़ाया। स्वच्छता में इन्दौर प्रथम पायदान पर है। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में हमारे देश का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरान भारत रत्न श्री अटलबिहारी वाजपेयी स्मृति अनुभूति उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने परिसर में त्रिवेणी रोपी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि उज्जैन शहर में स्वच्छता अभियान अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को उज्जैन को स्वच्छता में नम्बर-1 लाने की शपथ दिलवायी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी इसमें सहभागिता कर श्रमदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्य सेवक के नाते जो मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है, उस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सबके समन्वय से विकास का काम करेंगे। प्रदेश एवं देश के साथ उज्जैन के विकास का काम आगे बढ़े, इसमें हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विकास के साथ प्रदेश में चल रही योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास संबंधी सुझाव और शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। सब मिलकर समन्वय से विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अनुभूति उद्यान पहुंचने पर महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव आदि ने पुष्पहारों से स्वागत किया। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्री विशाल राजौरिया, श्री सचिन सक्सेना, श्री सत्यनारायण चौहान, पार्षद, एमआईसी सदस्य आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |