12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की अत्महत्या, मृतक का आज था साइंस का पेपर

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक 12 साल के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सिंधी कालोनी की बताई जा रही है। यहां शुक्रवार शाम 12 साल के वंश मौर्य को रहवासी गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक वंश बाहर खेल रहा था। अचानक दौड़ कर घर आया और फांसी लगा ली। वंश के पिता सुनील मौर्य पेंटर है। स्कूल के बस्ते से पता चला उसकी परीक्षा चल रही थी। तीन पेपर हो चुके थे। शनिवार को भी चौथा विज्ञान का पेपर देना था। पुलिस सहपाठियों से भी पूछताछ कर रही है। आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |