गुना: गुना के राघौगढ़ में एक बेटी ने अपने ही पिता के खिलाफ एस पी से गुहार लगाई है। युवती ने गुना एसपी को ज्ञापन सौंपा है जिसमें उसने कहा है कि वह एक लड़के को पसंद करती है और उसी के साथ अपनी मर्जी से रहना चाहती है लेकिन उसके पिता उसे प्रेमी के साथ रहने नहीं दे रहे। उन्हें पिता से जान का खतरा है। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
राघौगढ़ के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले इशिका बागवार और राहुल कुशवाह नामक प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर प्रेम कहानी में आड़े आ रहे इशिका के परिजनों के खिलाफ शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि राहुल के परिजनों को इशिका के पिता आए दिन प्रताड़ित कर रहे हैं। इशिका का दावा है कि वह कई दिन पहले से अपनी मर्जी से राहुल कुशवाह के साथ रह रही है।

उन दोनों ने नियमानुसार गुना अपर कलेक्टर कार्यालय में रजिस्टर्ड विवाह के लिए आवेदन भी दे दिया है, जिसका प्रक्रिया जारी है। इस बात की जानकारी इशिका के पिता विष्णु को मिल गई है, इसलिए वह राहुल पर दबाव बना रहे हैं।