बर्थडे पार्टी में जा रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को बस ने मारी टक्कर, एक नाबालिग की मौके पर मौत

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दुर्घटना में जहां एक नाबालिग की मौत हो गई, वही  उसका दूसरा एक साथी घायल हो गया और तीसरा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। खजराना पुलिस थाना क्षेत्र के रोबोट चौराहे के पास यह दुर्घटना हुई जिसमें बड़वानी के रहने वाले तीनों युवक मजदूरी के लिए इंदौर में रह रहे थे जो अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सामने से आ रही बस में मोटर साइकिल सहित युवक घुस गए और बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए 15 साल के अक्कू बडोले ने तो घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया क्योंकि बस युवक के शरीर पर से निकल गई। एक अन्य साथी श्याम बड़ोले को मामूली चोट आई है। वही इन दोनों दोस्तों का एक साथी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया है।

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं बस का ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा बस जब्त कर ली गई है। मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि तीन युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से आए और बस में घुस गए। हालांकि अभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की सही वजह सामने आएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |