थाना माचलपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के आरोपियों को घटना घटित करने के 24 घंटे के अंदर किया गिरफतार

राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) जिला राजगढ़ द्वारा संपत्ति संवंधी अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण हेतू लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था दिनांक 12.08.2022 को थाना माचलपुर में फरियादी दिनेश पिता श्रीकिशन चौहान उम्र 40 साल निवासी आवास कालोनी माचलपुर के द्वारा रिपोर्ट कि कोई अज्ञात आरोपी द्वारा शमशान घाट में तार फेंसिंग के लिए रखे लोहे के 06एंगल कीमती ₹5,000 रुपये की चोरी की गई है फरियादी कि रिपोर्ट पर थाना माचलपुर में अप0क्र0 237/2022 धारा 379 भादवि0 का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण संपत्ति संबंधी अपराध से जुडा होने से पुलिस अधीक्षक राजगढ द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के निर्देशन में एसडीओपी खिलचीपुर आनंद राय एवं थाना प्रभारी माचलपुर को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को पकडने व चोरी गये मशरूके की बरामदगी के निर्देश दिये गयेे जिस पर मुखविरो को सक्रिय किया गया जिस पर से अज्ञात आरोपी की पहचान हुई एंव तत्काल टीम बनाकर दविश दी गई । थाना माचलपुर पुलिस की सक्रियता के चलते घटना घटित करने वाले आरोपी 1. बीरम उर्फ कोबरा वर्मा 35 साल निवासी माचलपुर 2. दयाराम खटीक 50 साल निवासी माचलपुर 3. राकेश वर्मा 35 साल निवासी माचलपुर को पकड़ कर गिरफ्तार किया गया । एवं तीन एंगल जप्त किये गये आरोपियों के द्वारा इशाक उर्फ गोटू खां निवासी माचलपुर को तीन एंगल बेचना बताया जिसके पास से उक्त चोरी गए 03 एंगल को समक्ष पंचांन के जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 411 ipc का इजाफा किया गया । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया । अज्ञात आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई ।
उक्त घटना के खुलासे से आम नागरिको मे खुशी की लहर बनी हुई एंव समस्त नागरिको द्वारा पुलिस अधीक्षक राजगढ के प्रति आभार व्यक्त किया ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी माचलपुर उनि जितेन्द्र अजनारे, सउनि राजेद्र खीची , आर रवेंद्र जाट ,आर सीताराम, आर नीरज, आर नरेंद्र , आर विनोद का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |     विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |