जम्मू: राधा स्वामी सत्संग घर के पास भयानक बस एक्सीडेंट, एक की मौत, 14 छात्रों समेत 22 लोग घायल

राजौरी/जम्मू:  जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को एक बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी तथा 14 छात्रों समेत 22 अन्य लोग घायल हो गए।. अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राजौरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंडीकस्सी गांव में राधा स्वामी सत्संग घर के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, इस भीषण हादसे में  सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि पुंछ-राजौरी राजमार्ग के अंतर्गत ठंडी कस्सी राधा स्वामी ( राजौरी) भवन के समीप यह हादसा तब पेश आया जब सामने से एक कार से टकराकर मिनी बस ( केंटर) सड़क से लुढ़क गया।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव का कार्य जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |