महादेव की नगरी में ‘देव दीपावली’ की धूम, लाखों दीपों के साथ आतिशबाजी से जगमगाया आसमान

उत्तर प्रदेश। देशभर में कल देव दीपावली की धूम देखने को मिली। कई प्रसिद्ध स्थलों पर घाट किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और लोगों ने दीप दान भी किया। इसी बीच ‘देव दीपावली’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के घाटों पर आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा।

घाटों पर जलाए गए लाखों दीप 

महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली के कार्यक्रम में घाटों पर लाखों दीप जलाए गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर देव दीपावली पर पहला दीपक जलाकर इस शानदार कार्यक्रम की शुरुआत की। देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों पर खूब आतिशबाजी की गई और राजघाट पर देव दीपावली समारोह मनाया गया। आतिशबाजी इतनी शानदार थी कि पूरा आसमान जगमगा उठा। बता दें कि वाराणसी की देव दीपावली देखने के लिए कई देशों के राजदूत और विदेशी डेलीगेट्स भी बनारस पहुंचे।

#WATCH | Fireworks at the ghats of Varanasi, Uttar Pradesh light up the sky, on the occasion of ‘Dev Deepawali’. pic.twitter.com/nUgjIy7T5d

— ANI (@ANI) November 27, 2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ग्वालियर में 700 रुपये के लिए व्यापारी को मारी गोली, सड़क पर उतरे गांववाले, कहा- हो बुलडोजर कार्रवाई     |     ‘देश की सेना प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक’, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विवादित बयान     |     मंत्री विजय शाह के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस, राज्यपाल आवास के बाहर धरना, पुलिस ने हिरासत में लिया     |     दमोह में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत के बाद लग गई आग     |     दमोह में शिक्षक के साथ लूट, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, दर्दनाक मौत     |     आगर मालवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 क्विंटल डोडाचूरा जब्त ,तीन आरोपी गिरफ्तार     |     ग्वालियर में ईंट के पैसों को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या     |     पति की वफादारी जांचने पत्नी ने बिछाया खतरनाक जाल, पति रेस्टोरेंट में हो गया बेनकाब, सच जानकर पैरों तले जमीन खिसकी!     |     लग्जरी कार में ले जा रहे थे 90 किलो डोडा चूरा, दो तस्कर गिरफ्तार     |     धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंत्री शाह को हटाने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन     |