मथुरा पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, आज करेंगे एशिया के सबसे बड़े गौ अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत सोमवार देर शाम मथुरा के फरह क्षेत्र में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली नगला चंद्रभान (दीनदयाल धाम) पहुंचे । वह धाम के विश्राम गृह में ही रात गुजारेंगे एवं मंगलवार को परखम गांव में 200 करोड़ रुपए की लागत वाले दीनदयाल गौ-विज्ञान, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रथम चरण में पूर्ण हुए 20 करोड़ के कार्याें का लोकार्पण करेंगे। ब्रज प्रांत के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को दोपहर 2 बजे 20 करोड़ की लागत से सर्वप्रथम निर्मित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रशासनिक भवन, क्लास रूम और बायोगैस जनरेटर चलित बुनकर केंद्र का लोकार्पण करेंगे। कुमार के अनुसार संघ प्रमुख इस अवसर पर आयुष पशु चिकित्सा संस्थान का शिलान्यास, पाठ्य पुस्तक विमोचन, गाय के आधार पर बनी फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर का भी विमोचन करेंगे।

एशिया के सबसे बड़े गौ अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण करेंगे मोहन भागवत
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर वात्सल्य ग्राम संस्थापक साध्वी ऋतम्भरा एवं हंस फाउण्डेशन की मंगल माता अपने आशीर्वचन देंगी और आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य शंकर लाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संघ प्रमुख के स्वागत के लिए दीनदयाल गऊ ग्राम परखम सजधज कर तैयार हो गया है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर लोकार्पण स्थल तक परखम रोड के दोनों ओर भगवा पताकाएं लहरा रही हैं। कार और बस से आने वाले स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के लिए सभा स्थल तक पहुंचने के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पार्किंग भी अलग-अलग रहेगी। दीनदयाल धाम की दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के निदेशक सोनपाल सिंह ने बताया कि मथुरा के परखम गांव में गौ-विज्ञान, अनुसंधान एवं प्रशिक्षक केंद्र में आगामी 2 वर्ष में 200 करोड़ की लागत से 15 अन्य प्रशिक्षण केंद्र और प्रकल्प स्थापित किए जाएंगे।

‘मौलिक्यूलर बायोलॉजिकल टेस्टिंग लैब’ और ‘एनिमल लैब’ का किया जाएगा निर्माण
उनका कहना था कि इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अनूठा केन्द्र होगा, जहाँ गौवंश नस्ल सुधार, पंचगव्य की गुणवत्ता सुधार पर विश्वस्तरीय अनुसंधान कार्य किए जाएंगे। उनके अनुसार गौ-विज्ञान, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र गाय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अनुसंधान कार्य करेगा और गव्य उद्यमिता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वपटल पर गाय से मनुष्यों के संवर्धन का उच्चतम मानक स्थापित करेगा तथा यहां विभिन्न विश्वस्तरीय प्रयोगशालाओं जैसे ‘ट्रॉसलेशनल रिसर्च सेन्टर‘, ‘मौलिक्यूलर बायोलॉजिकल टेस्टिंग लैब’ और ‘एनिमल लैब’ का निर्माण किया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |