तलाई मोहल्ला बिजली समस्या का वैकल्पिक समाधान हुआ,नागरिको ने स्थगित किया आंदोलन, MPEB को दिया धन्यवाद

मक्सी(शहजाद खान) मक्सी नगर के वार्ड क्रमांक 7 तलाई मोहल्ला क्षेत्र में शनिवार शनिवार देर रात से बिजली की समस्या से नागरिक परेशान थे समाधान नहीं होने पर नागरिकों ने सोमवार शाम 5:00 बजे सड़क पर आने की चेतावनी दी तक दे दी थी। सूचना सामने आने पर बिजली कंपनी ने यहां की समस्या का वैकल्पिक समाधान अभी कर दिया। जिससे नागरिको ने आभार माना है। यहां के घरों में बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हुई है वार्ड7 तलाई मोहल्ला क्षेत्र के ट्रांसफार्मर के जल जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई थी ऐसे में ट्रांसफार्मर बदलने में समय लगने पर नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक समाधान बिजली कंपनी के द्वारा किया गया मक्सी mpeb के कनिष्क यंत्री के गगनेश अकोदिया ने बताया कि लोड ज्यादा होने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया और अवकाश होने के कारण ट्रांसफार्मर मिल नहीं पाया मंगलवार को इसे बदल दिया जाएगा नागरिकों की समस्या को लेकर वैकल्पिक रूप से बिजली सुचारू की इस दौरान सुनील कुमार बैरागी,प्रिंस भार्गव,दीपक लोधी, राहुल लोधी, नीलेश मंडलोई,ने काम करते हुए समाधान किया। आपको बता दे शाजापुर मक्सी प्रसासन एव टीआई भीमसिंह पटेल, पटवारी भगवान सिंह गुर्जर इस मामले को गंभीरता से लिया और MPEB को तुरंत समाधान हेतु निर्देशित किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |