कांग्रेस ने तेलंगाना में भाजपा के टायर पंचर किए, दिल्ली में भी ऐसा ही करेंगे : राहुल गांधी

हैदराबाद : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी ने चुनावी राज्य तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चारों टायर पंचर कर दिए हैं और जल्द ही दिल्ली में भी ऐसा करेगी। तेलंगाना में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख चंद्रशेखर राव को यह एहसास होना चाहिए कि यह कांग्रेस ही थी जिसने उस विद्यालय और विश्वविद्यालय का निर्माण किया जिसमें उन्होंने पढ़ाई की। गांधी ने कहा कि आगामी चुनाव में मुकाबला ‘दोराला’ (सामंती) और ‘प्रजाला’ (जनता के) के बीच है।

जहां से विमान उड़ता है, वो हवाई अड्डा कांग्रेस ने बनाया था

गांधी ने कहा कि लोगों ने गरीब और किसान समर्थक सरकार का सपना देखा, जबकि राव ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘केसीआर पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने किया क्या है। केसीआर… जिस विद्यालय में आपने पढ़ाई की और जिस विश्वविद्यालय में आपने पढ़ाई की, उनका निर्माण कांग्रेस पार्टी ने किया था। जिस हवाई अड्डे से आपका विमान उड़ान भरता है वह कांग्रेस द्वारा बनाया गया था। बाहरी रिंग रोड, जिस पर आपके वाहन चल रहे हैं, कांग्रेस द्वारा बनाया गया था।” गांधी ने तेलंगाना के गठन का पूरा श्रेय भी अपनी पार्टी (कांग्रेस) को दिया। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी ही थी जिसने हैदराबाद को दुनिया में एक प्रमुख आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) केंद्र में बदल दिया।”

केसीआर परिवार पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि उनके पास ‘‘पैसा बनाने वाले सभी विभाग” हैं। कालेश्वरम सिंचाई परियोजना का जिक्र करते हुए गांधी ने राव पर इसमें एक लाख करोड़ रुपये की लूट करने का आरोप लगाया। उन्होंने बीआरएस विधायकों पर दलित बंधु योजना के लाभार्थियों से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने और कम्प्यूटरीकरण तथा धरणी के नाम पर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों को अधिकार के साथ जमीन वितरित की थी।

बीआरएस सरकार पर लगाया हेराफेरी का आरोप

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की बीआरएस सरकार ने एसटी उपयोजना से 5,500 करोड़ रुपये और एससी उपयोजना से 15,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। उन्होंने जनसभा में कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों से आपने दोराला सरकार को देखा है और अगले 10 वर्षों में आपको प्रजाला सरकार देखने को मिलेगी।” कांग्रेस की “छह गारंटी” सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी के तहत, महिला लाभार्थियों को मासिक पेंशन, मुफ्त बस यात्रा और सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के माध्यम से 5000 रुपये तक मिलने की संभावना है। भाजपा और बीआरएस पर एक होने का आरोप लगाते हुए गांधी ने कहा कि इन दोनों दलों में मूक सहमति है।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा नेता अहंकार में घूमते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनमें से गैस निकाल दी और तेलंगाना में भाजपा के वाहन के सभी चार टायर पंचर कर दिए। उन्होंने मखौल उड़ाते हुए कहा, ‘‘बीआरएस उनके टायरों में हवा भरना चाहती है लेकिन उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के टायर हमेशा के लिए खराब कर दिए हैं। अब हम दिल्ली जा रहे हैं और मोदी की गाड़ी के चारों टायर पंचर कर देंगे।” बीआरएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी उन्होंने एक-दूसरे का समर्थन किया। गांधी ने तेलंगाना में बीआरएस और फिर दिल्ली में नरेन्द्र मोदी को हराने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर चाहते हैं कि मोदी दिल्ली में सत्ता में रहें और मोदी तेलंगाना में बीआरएस प्रमुख को चाहते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |