MBBS की डिग्री के बदले यूनिवर्सिटी वसूल रहा मनमानी फीस, मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने जारी किया नोटिस

जबलपुर में एक मेडिकल छात्रा को उसकी एमबीबीएस की डिग्री देने के बदले 4800 डॉलर यानि करीब साढ़े तीन लाख रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। ये वसूली और किसी ने नहीं बल्कि एमपी के इकलौती मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने की है।  अर्पिता चौहान नाम की एनआरई कोटे की मेडिकल छात्रा को अपने हायर एजुकेशन के लिए एमबीबीएस की डिग्री चाहिए थी जिसके लिए उससे पूरे 4800 यूएस डॉलर वसूल लिए गए। मजबूरी में छात्रा ने ये राशि तो चुका दी, लेकिन जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा

याचिका में कहा गया है कि छात्रों को उनकी डिग्री देने की फीस सिर्फ 75 रुपए है लेकिन याचिकाकर्ता छात्रा से 4800 डॉलर वसूल लिए गए जो कि गलत है। याचिका में एक दूसरे एनआरआई मेडिकल छात्र ने दस्तावेज लगाकर खुलासा किया गया कि उसे डिग्री देने के बदले यूनिवर्सिटी ने सिर्फ 75 रुपयों की फीस ली थी, लेकिन याचिकाकर्ता से मनमानी वसूली कर ली गई जो डिग्री के ज़रुरतमंद स्टूडेंट्स से ब्लैक मेलिंग करने जैसा ही है। याचिका में छात्रा से वसूली गई राशि में ब्याज वापिस दिलवाने और यूनिवर्सिटी द्वारा तमाम छात्रों से डिग्री के बदले ली जा रही वसूली की जांच करवाने की मांग की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |