सिख समाज के नगर कीर्तन के चलते आज कई सारे मार्ग डाइवर्टेड रहेंगे। सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक एमजी रोड, आरएनटी मार्ग, मधु मिलन, जवाहर मार्ग पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। रीगल से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी सहित व्हाइट चर्च और छावनी चौराहा से मधुमिलन तक ट्रैफिक बंद रहेगा।
सख़्त पहरे में रखे ईव्हीएम स्ट्रांग रूम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। कटनी जिले के कृषि उपज मंडी पहरूआ परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी पहरेदारी के बीच ईव्हीएम बंद है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद प्रतिदिन यहां पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और जायजा ले रहे हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर चौबीसों घंटे सशस्त्र बल तैनात हैं। पूरे कृषि उपज मंडी परिसर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल मुस्तैद है। पारदर्शिता की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और बड़े एलईडी टीवी स्क्रीन लगाए गए हैं, जहां से सीसीटीवी की जद में स्ट्रांग रूम नजर आता है। यहां आने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड भी संधारित किया जाता है। कलेक्टर अवि प्रसाद स्वयं यहां आने पर बाकायदा रजिस्टर में अपनी एंट्री दर्ज करते हैं। अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ता भी एलईडी टीवी स्क्रीन के माध्यम से निश्चित दूरी से नजर रख सकते हैं। इसके लिए संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति वांछनीय है।
सीसीटीवी कैमरे व एलईडी टीवी स्क्रीन लगाए गए
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने बताया की कृषि उपज मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों मुड़वारा, बडवारा, विजयराघवगढ और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इनकी कड़ी निगरानी और सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे सुरक्षा बलों द्वारा पहरेदारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे व एलईडी टीवी स्क्रीन लगाई गई है। कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय में भी एलईडी टीवी स्क्रीन लगाई गई है जिसके माध्यम से स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतते हुए जिला प्रशासन ने अभ्यर्थी अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के नजरिए से स्ट्रांग रूम का 24 बाय 7 निरीक्षण करने सुरक्षा घेरा के बाहर से तथा एल.ई.डी. स्क्रीन में सुगमता और सहजता से पूरा दृश्य देखने की बेहतरीन व्यवस्था की है।