खौफनाक वारदात! 350 रुपये के लिए आधी रात गली में घसीट कर नौजवान का बेरहमी से मर्डर, बाद में शव के सामने किया डांस

नई दिल्ली: दिल्ली  में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा। एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड ने सनसनी मचा दी थी वहीं अब एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, एक आरोपी शख्स ने पहले एक युवक पर लगातार चाकू से हमले किए और बाद में उसके गले पर चाकू रखकर उसे रेत दिया और इतना ही नहीं बेखौफ आरोपी वारदात के बाद शव को लाते मारने लगता और फिर  उसी के सामने खड़े होकर डांस भी करता । इस सभी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी की खौफनाक हरकत दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स एक नाबालिक है और यह सारी वारदात  महज 350 रुपये के झगड़े के लिए हुई। पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि इस हत्या के पीछे का मकसद डकैती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले पीड़ित शख्स का गला घोंटा और बाद में उसकी बेरहमी हत्या कर दी।

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारा मामला कैद हुआ।  फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह से आरोपी पहले मृतक के शव को बालों से खींच कर गली में बाहर लाता है और बाद में उसके ऊपर एक के बाद एक ला मारना शुरू करता है। ला रेतने के बाद वह उसके शव के सामने डांस भी करता है और बाद में शव को बालों से पकड़कर फिर गली के अंदर लेकर चला जाता है.

नॉर्थ ईस्ट पुलिस के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि  मृतक की उम्र 18 वर्ष के करीब है और उसकी हत्या एक नाबालिग ने की है। इसके बाद शख्स को पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महज 350 रुपये के लिए यह हत्या की है। फिलहाल पीड़ित की पहचान करने में जुटी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |