खरगोन में भीषण सड़क हादसा: इंदौर से प्याज बेचकर लौट रहे किसानों को आयशर वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के ग्राम पडाली के समीप इंदौर इच्छापुर हाइवे लालपूरा फाटे के पास बीती रात एक सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिनको इंदौर रैफर किया गया है। बताया जा रहा है की इंदौर से प्याज बेचकर टवेरा वाहन से करीब 8 किसान अपने घर खंडवा के बमन गांव जा रहे थे। उसी दौरान हाइवे पर पडाली के समीप ओवरटेक करते समय आयशर वाहन में पीछे से जोरदार टकरा गए। जिसमे घटना स्थल पर बमन गांव निवासी 32 वर्षीय महेंद्र पिता किशन मालवीय व 34,रोहित पिता नानकराम की मौत हो गई।

जिस में चालक सहित 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे 108 की मदद से इंदौर रैफर किया है।
मृतकों के शव का मंगलवार सिविल अस्पताल में पीएम होगा। इस घटना में घायल गणेश, पंकज और नारायण को बड़वाह शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बता देंगे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीएल कटारे मौके पर पहुंच गए थे और घायलों को अस्पताल भेजा फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |