Ujjain मतदान प्रक्रिया सबने मिलकर सम्पन्न कराई, इसी तरह अब मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण करायें, निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों के तहत मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करायें

उज्जैन 20 नवंबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने सोमवार 20 नवम्बर को संकुल भवन के तृतीय तल के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान की प्रक्रिया सबने मिलकर शान्तिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने पर सबको बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह रविवार 3 दिसम्बर को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में मतगणना की प्रक्रिया को पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। सब मिलजुल कर समन्वय के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं नियमों के तहत मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न करायें। मतगणना के लिये मतगणना दलों का प्रशिक्षण ठीक ढंग से हो, यह सुनिश्चित कर लिया जाये।

मतगणना रविवार 3 दिसम्बर को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में विधानसभावार निर्धारित कक्षों में होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी मतगणना कक्षों के मतगणना टेबल पर एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। इसके लिये लिखित सूचना प्ररूप 18 में दो प्रतियों में सूची सहित आरओ को देनी होगी। प्रत्येक कक्ष में ईवीएम की मतगणना हेतु 14 टेबल होगी। एक टेबल पर गणना सुपरवाइजर, गणना सहायक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किये जायेंगे। सम्पूर्ण गणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी। मतगणना स्थल पर उद्घोषणा कक्ष, कंट्रोल रूम बनाया जायेगा। इसके साथ ही प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिये मीडिया कक्ष रहेगा। उद्घोषणा कक्ष से बाहर आमजन के लिये लाऊड स्पीकर की व्यवस्था की जायेगी, जिससे चक्रवार परिणामों की उद्घोषणा से अवगत कराया जायेगा। मतगणना दलों का प्रशिक्षण शीघ्र ही प्रारम्भ किया जायेगा। इसके लिये आयोग के निर्देशानुसार मतगणना दलों का गठन किया जायेगा। ईवीएम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना दिवस के दिन अभ्यर्थियों या उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जायेगा। जहां से ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कक्षों में गणना टेबल पर मशीनें पहुंचाई जायेगी।

बैठक में कलेक्टर विभागवार समयावधि-पत्रों की समीक्षा की। इस दौरान अनुभागवार उर्वरक की भी समीक्षा की और बताया कि शीघ्र ही जिले में उर्वरक की एक रेक जल्द आना है। जिले में कहीं खाद की कमी होने पर उन्हें स्वयं को बतायें। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को निर्देश दिये कि अवैध उत्खनन की जांच की जाये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मृणाल मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमएस कवचे, एडीएम श्री अनुकूल जैन, समस्त आरओ, समस्त नोडल अधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |