खरगोन। जिले के सनावद में खड़े आयशर वाहन में अचानक भीषण आग लगने से वाहन जलकर खाक हो गया। बीती रात अज्ञात कारण से वाहन में आग लगना बताया जा रहा है। वाहन गुरूद्वारे के सामने बिजली के पोल के नीचे खड़ा था। बताया जा रहा है की वाहन दूध की खाली कैन से भरा हुआ था। देर रात कुछ ही मिनटो में धूं , धूं कर प्लास्टिक कैन सहित वाहन जलकर खाक हो गया। आग लगते ही लोग घर से बहार निकल आये।
फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन प्लास्टिक की कैन होने से वाहन फायर फाइटर आने के पहले जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची सनावद पुलिस ने अज्ञात कारणो को मानकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है की वाहन चालक इमरान का घर गुरूद्वारे के पिछे था। चालक रोज वहीं वाहन खड़ा करता था। स्थानीय रहवासी अमन खनूजा ने बताया की बिजली के पोल के नीचे वाहन खड़ा था। दीपावली पर्व के चलते शॉर्ट सर्किट की सम्भावना हो सकती है। मौके पर पहुंचे फायर ने आग पर काबू पाया।
बड़ा हादसा टल गया। पुलिस जांच में जुटी है।