‘लोगों की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ है तेंलगाना सरकार’, वीडियो शेयर कर राहुल गांधी बोला हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि अब पूरे भारत में जनता को केंद्रबिंदु में रखने वाली शासन व्यवस्था के युग को वापस लाने का समय आ गया है। उन्होंने तेलंगाना के एक किसान परिवार के साथ संवाद करते हुए यह दावा भी किया कि प्रदेश की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार तेलंगाना के लोगों की जरूरतें पूरी करने में पूरी तरह ‘अक्षम’ है।

राहुल गांधी ने तेलंगाना में वर्ष 2020 में आत्महत्या करने वाले एक किसान के परिवार से अपनी हालिया मुलाकात का एक वीडियो शनिवार को अपने यूटयूब चैनल पर साझा किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से दी गई ‘गारंटी’ का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को राहत देने और तरक्की के मकसद से इन्हें तैयार किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने एक बार कहा था कि सबसे महत्वपूर्ण आवाज पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की होती है।

 कुम्मारी चंद्रैया की आवाज ऐसी ही थी और बीआरएस सरकार ने उन्हें अनसुना कर दिया। वह तेलंगाना के एक छोटे किसान थे, जो अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे और कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे। उन्होंने अपने प्यारे परिवार को छोड़कर आत्महत्या कर ली।” उन्होंने आत्महत्या करने वाले इस किसान के परिवार के घर जाकर उसके परिजन से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘अगर उन्हें (किसान चंद्रैया) सही समय पर सरकारी सहायता दी गई होती, तो वह अब भी जीवित होते और अपने प्रियजन के बीच होते। बीआरएस और भाजपा की सरकारें तेलंगाना के लोगों की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ है।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई अब हमारे सभी लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए है। अब पूरे भारत में जनता केंद्रित शासन के युग को वापस लाने का समय आ गया है।” तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीट के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |