ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मिलेगा सुनहरा मौका, यहां जाने पूरी टूर डिटेल्स और खर्च

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड यानी आईआरसीटीसी आए दिन अपने यात्रियों के लिए शानदार टूर पैकेज लाता रहता है। इसमें वेकेशन प्लेस से लेकर धार्मिक स्थल शामिल होते हैं। इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज में श्रद्धालुओं को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे जिसकी शुरुआत 18 नवंबर को विजयवाड़ा से की जाएगी। ये पैकेज 12 रात और 13 दिन का रहेगा जिसमें महाकालेश्वर से लेकर घृष्णेश्वर के बीच 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. चलिए जान लेते है इस पैकेज में क्या-क्या शामिल है।

यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन  के जरिए कराई जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से होगी। विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन से आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन लेनी है, जो आपको स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करवाएगा. इस यात्रा के लिए किराया 21,000 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है।

ये होंगी डेस्टिनेशन 
उज्जैन: महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
वडोदरा: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ज्योतिर्लिंग
द्वारिका: नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
सोमनाथ: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
पुणे: भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग
नासिक: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग
औरंगाबाद: ग्रिशनेश्वर ज्योतिर्लिंग

कितने का है टूर पैकेज
टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुनी गई कैटेगरी के मुताबिक होगा अगर आप इकोनॉमी कैटेगरी के तहत बुकिंग कराते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 21,000 रुपये खर्च करने होंगे। स्टैंडर्ड कैटेगरी के तहत बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 32,500 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, कंफर्ट कैटेगरी के तहत बुकिंग के लिए आपको प्रति व्यक्ति 42,500 खर्च करने होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Israel-Iran War: इजराइल के हमलों से ईरान में पर्यावरण संकट, जहरीली हो रही मिट्टी और पानी; ‘नस्लें बर्बाद’ करने का लगा गंभीर आरोप     |     Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |