हैवान पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपनी ही 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अछल्दा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी रुद्र नारायण त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के मुताबिक, लड़की की मां ने घटना की जानकारी अछल्दा पुलिस को देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को हुई यह घटना तब सामने आई जब लड़की ने शनिवार को अपनी मां से पेट दर्द की शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि 30 अक्टूबर की रात जब वह अपने कमरे में और उसकी बेटी बगल के कमरे में सो रही थी, तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। रात को लगभग 12.30 बजे, वह उनकी बेटी के कमरे में गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। शनिवार को उनकी बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की और पूछने पर पूरी घटना बताई। उसी दिन, महिला अपनी बेटी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उसके पति पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल
आपको बता दें कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और फिर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि उन्हें अब लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |     बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी ‘बिहार भवन उपविधि-2026’ को मंजूरी— 30 दिन में नक्शा पास नहीं तो स्वतः स्वीकृत     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम     |     लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या     |     काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में ‘शगुन’! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्यूएशन 585 करोड़ बढ़ी     |     सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज     |     पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां     |     जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या     |     तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय     |