दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी, दिल्ली समेत ये 3 शहर टॉप 5 में शामिल

नई दिल्ली – दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। ‘जहरीला धुआं’ पूरे शहर में छाया हुआ है, जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है.  हैरानी वाली बात यह है कि टॉप 5 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में तीन भारतीय शहर हैं।

स्विस समूह के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई और महानगर कोलकाता को दुनिया के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल किया गया है। वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि 3 नवंबर को एएफपी न्यूज एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 519 दर्ज किया गया, जो प्रदूषण के मामले में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही लाहौर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 283 दर्ज किया गया, जिससे पाकिस्तान का लाहौर शहर दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा कोलकाता का वायु गुणवत्ता सूचकांक 185, मुंबई का 173 दर्ज किया गया है।

इसके बाद चौथे स्थान पर मुंबई का नंबर आता है, जहां एक्यूआई 173 रिकॉर्ड किया गया. पांचवें नंबर पर खाड़ी देश कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी है, जहां आईक्यूएयर ने 165 एक्यूआई रिकॉर्ड किया।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका को छठे स्थान पर रखा गया है, जहां एक्यूआई 159 है। मिडिल ईस्ट के एक और देश इराक की राजधानी बगदाद को सातवां स्थान मिला है, जहां की हवा की गुणवत्ता 158 पर है. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता 158 एक्यूआई के साथ आठवें, कतर की राजधानी दोहा 153 एक्यूआई के साथ नौवें और चीन का वुहान शहर 153 एक्यूआई के साथ 10वें स्थान पर रहे हैं. इन शहरों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार दिल्ली-NCR ने रविवार को एक आदेश जारी कर परियोजनाओं से संबंधित निर्माण कार्य के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों और चार पहिया वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। अब बीएस-3 और बीएस-4 डीजल गाड़ियां भी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी. इसका असर 3 लाख से ज्यादा वाहनों पर पड़ेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |