इंदौर 4 से कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी सिंधी समाज के सम्मेलन में हुए शामिल

इंदौर। शहर में सिंधी समाज के प्रमुख जनों का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी को जीताने का संकल्प लिया गया । इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मांधवानी ने कहा कि समाज का व्यक्ति ही समाज की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान कर सकता है । माणिक बाग  रोड़ पर स्थित गुरु नानक धर्मशाला में सिंधी समाज के प्रमुख व्यक्तियों की बैठक  का आयोजन किया गया।

जिसमें समाज जनों ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी को पूर्ण समर्थन के साथ जिताने का संकल्प लिया । इस सभा में पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी भगवान देव सनी, प्रेम चंदानी, गोपाल दास, लालचंद  , मंसाराम रजनी, किशोर कोड़वानी, अजय शीतलानी, मुकेश सचदेवा एवं कई वरिष्ठ समाज सेवी व इंदौर के कई मुख्य पंचायतें के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति और उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि सत्ता में समाज की हिस्सेदारी हो । इसके लिए हमें समाज के प्रतिनिधि को सत्ता में भागीदार बनने के लिए चुनकर भेजना है। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 से हमारे समाज के राजा मांधवानी को प्रत्याशी बनाया है । अब यह समाज की जिम्मेदारी है कि उनके पक्ष में कार्य करें तथा उन्हें विजय बनाने का संकल्प ले ।

इस बैठक में राजा मांधवानी ने कहा कि समाज का व्यक्ति ही समाज की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान कर सकता है । मैंने अब तक सामाजिक कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग की मदद करने की कोशिश की है । अब सार्वजनिक जीवन में राजनीति के माध्यम से इस मदद को ज्यादा व्यापक स्तर पर करना चाहता हूं । इसमें मुझे न केवल अपने समाज का बल्कि हर समाज का सहयोग चाहिए ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |