बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बातचीत, क्या सुधरेंगे अमेरिका और चीन के संबंध ?

वाशिंगटन: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से वीरवार दोपहर को मुलाकात की। उनके अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन समेत कई अहम अमेरिकी नेताओं एवं अधिकारियों से मिलने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि यह यात्रा बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच शिखर वार्ता का आधार बनकर अमेरिका और चीन के संबंधों को स्थिर करने में मददगार हो सकती है।

वांग यी ने अमेरिका पहुंचने के कुछ ही देर बाद ब्लिंकन से मुलाकात की। उन्होंने बंद कमरे में बैठक करने से पहले कहा कि चीन ‘‘संबंधों को जितनी जल्दी हो सके स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास के पथ पर वापस लाने के लिए” आम राय बनाने और सहयोग प्राप्त करने की कोशिश करेगा। अमेरिकी अधिकारियों ने बैठक से पहले कहा कि वे वांग यी के समक्ष इस बात पर जोर देंगे कि अगर चीन एक प्रमुख जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनना चाहता है तो वह वैश्विक मंच पर अपनी भूमिका बढ़ाए। अमेरिका यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को समर्थन देने और इजराइल-हमास युद्ध को लेकर चुप्पी साधने के कारण चीन से निराश है।

इसके अलावा दुनिया के दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के बीच मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, ताइवान, दक्षिण चीन सागर और उत्तर कोरिया जैसे मुद्दों को लेकर भी टकराव है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान पर चीन का काफी प्रभाव है। ईरान हमास का एक प्रमुख समर्थक है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने वांग यी और ब्लिंकन की बैठक के बाद कहा कि दोनों नेताओं ने ‘‘मतभेद के क्षेत्रों” और ‘‘सहयोग के क्षेत्रों” पर बात की। उसने कहा कि ब्लिंकन ने ‘‘दोहराया कि अमेरिका अपने और अपने सहयोगियों के हितों एवं मूल्यों के लिए खड़ा रहेगा।” वांग के शुक्रवार को ब्लिंकन के फिर से मुलाकात करने की संभावना है।

इसके अलावा वह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से भी संभवत: मिलेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इन बैठकों में ब्लिंकन और सुलिवन चीन से इजराइल-हमास और रूस-यूक्रेन युद्धों में रचनात्मक भूमिका निभाने का आग्रह करेंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वांग बाइडन से मुलाकात करेंगे। ब्लिंकन ने जून में चीन की यात्रा के दौरान चिनफिंग से मुलाकात की थी, इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वांग यी भी बाइडन से मिलेंगे। ये बैठकें अगले महीने सैन फ्रांसिस्को में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच के नेताओं की बैठक के इतर बाइडन और चिनफिंग के बीच एक शिखर वार्ता का मंच तैयार कर सकती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |