पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक की कार से जब्त किए कुल इतने लाख रुपए, पूछताछ में आरोपी ने कही ये बात

ग्वालियर में कैश लेकर शहर में घुसने की कोशिश कर रहे कार सवार को पुलिस ने झांसी रोड थाने के पास से पकड़ा है। युवक की कार से 9.60 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। दस्तावेज न दिखा पाने के बाद पुलिस ने कैश बरामद कर कार को जब्त कर लिया है। कार सवार युवक ने पुलिस को बताया कि वह फसल बेचकर कार खरीदने के लिए आया था। वहीं पुलिस युवक से दस्तावेजों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

9 लाख कैश किए बरामद

दरअसल, झांसी रोड थाना पुलिस कल देर रात पुलिस टीम के साथ विक्की फैक्टरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थी। डबरा रोड की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने चेकिंग पॉइंट पर कार रोकने की जगह दौड़ा दी। तभी थाना प्रभारी और उनकी टीम ने घेराबंदी करते हुए स्कॉर्पियो को झांसी रोड थाने के पास रोक लिया। पूछताछ पर युवक की पहचान मनप्रीत संधु निवासी पिछोर के रूप में हुई है। कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर से 9 लाख.60 हजार रुपए कैश बरामद किया है।

दस्तावेज दिखाने का दिया समय

कार सवार मनप्रीत ने बताया कि उसे फसल बेचकर यह रकम मिली थी और इससे कार खरीदने के लिए आया था और रकम ग्वालियर के शारदा विहार में रहने वाली बुआ के घर रखने जा रहा था। लेकिन मनप्रीत रकम संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका है। हालांकि मनप्रीत को कमेटी के सामने दस्तावेज दिखाने के लिए समय दिया गया है। दस्तावेज न दिखा पाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |