भोपाल। भोपाल में अगवा बच्चियो की बरामदगी के बाद पकड़े गए आरोपियो से पूछताछ में चौकानें वाले खुलासे हो रहे है। इस मामलें में जांच में सामने आया है कि आरोपियो के दो नेटवर्क काम कर रहे थे, एक गिरोह बच्चियों को भोपाल से अगवा करता था और दूसरा गिरोह दिल्ली में बैठकर बच्चियों के सौदा करता थे।
महिला डॉक्टर और आरोपी अर्चना सेनी पिछले 8 सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे। महिला पिछले आठ सालों से मानव तस्करी की घटना को अंजाम दे रही थी। महिला डॉक्टर अनवांटेड गर्भ को भी ख़रीद कर तस्करी करती थी। बड़ी बच्चियों को देहव्यापार में धकेलने के एंगल से भी पुलिस जाँच कर रही है।