कहीं हुआ पथराव तो कहीं चले लाठी डंडे और तलवार! दो युवक गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की बड़ी लापरवाही

 दमोह। दमोह जिले के नगर हिं​डोरिया में देवी विसर्जन के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है जहां अलग अलग जगहों पर बड़ी घटना घटित हुई है। दरअसल, हिंडोरिया में सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार देवी विसर्जन का समारोह चल रहा था। जहां शोभायात्रा के दौरान कुछ समुदाय विशेष के असामाजिक तत्वों ने हिण्डोरिया के बस स्टेण्ड पर पथराव कर दिया गया। इस घटना में करीब 4 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। वही घटना के बाद हिण्डोरिया मे हालत तनाव पूर्ण हो गया। सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

तो वहीं दूसरी घटना नगर के खैया मुहल्ला से सामने आई है जहां दबंग ने तलवार से 2 लोगों पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। हिण्डोरिया के मरई माता मंदिर के पास राजा पटेल नाम के एक व्यक्ति ने दो युवकों पर तलवार से जान लेवा हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था की एक व्यक्ति का सिर फट गया तो दूसरे का हाथ में गंभीर चोट आई। दोनों लड़के बुरी तरह घायल हो गए जिन्हे आनन फानन में हिण्डोरिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।

बता दें घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने देवी विसर्जन करने से मना कर दिया। लोगों का कहना था कि, जब तक मामले के आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं कि जाएगी तब तक देवी विसर्जन नहीं किया जायेगा। हालांकि पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा लोगो को समझाइश दी गई, तब कही जाकर 8 घंटा चले इस हंगामा के बाद सुबह करीब 5 बजे देवी प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हिण्डोरिया थाना प्रभारी के द्वारा इस पूरे मामले को नजरअंदाज किया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी घटना सामने आई हो। पूर्व मे भी इसी प्रकार कि घटनाये हिण्डोरिया में सामने आती रही है और शांति समिति कि बैठक में स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन को आगाह भी किया गया था लेकिन बाबजूद इसके पुलिस ने इस पूरे मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और नजरअंदाज किया। जिसका परिणाम नगर के लोगों को भुगतना पड़ा।

प्रशासन के अधिकारियों ने किया देवी विसर्जन

 विवाद पर मामला दर्ज करते हुए हिंडोरिया में आखिर अल सुबह 5:27 बजे पर अंतिम मूर्ति विसर्जित हुई। कलेक्टर-एसपी के प्रयास से और एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आर एल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन, एसडीओपी नीतेश पटेल, एसडीओपी पथरिया रघु केसरी, टीआई हिंडोरिया महेंद्र सिंह जगेत, नायब तहसीलदार हिंडोरिया चतुर्वेदी, थाना प्रभारी बटियागढ़ नेहा गोस्वामी,रक्षित/निरिक्षक हेमंत बरहैया, थाना प्रभारी फुटेरा रवींद्र बागरी, थाना प्रभारी मगरोन शिवनारायण यादव, चौकी प्रभारी बांदकपुर बीएस हजारी, बिलाई मलखान सिंह,सब इंस्पेक्टर एसके दुबे सहित आरआई पटवारी, पुलिस-प्रशासन की,क्यू आर एफ बल की मौजूदगी में देवी प्रतिमाएं विसर्जित हुई।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर नहीं दिया ध्यान

बता दें कि हिण्डोरिया अति संवेदन सील होने के बाद भी वहा पर पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि इतनी बड़ी घटना घटित हो गई। हालांकि अब पुलिस आरोपियों कि तलाश मे जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। हालांकि हर साल पुलिस सुरक्षा में सख्ती न होने के कारण हिंडोरिया दशहरे में ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है। अब हिंडोरिया के लोग प्रशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |