“मेरे पास केवल आज का समय है…” जानें निशा बांगरे ने क्यों कही ऐसी बात

 भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव कोअब एक महीने से भी कम का वक्त बाकि है। इससे पहले बीजेपी ने दो और कांग्रेस ने एक विधानसभा छोड़कर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की बैतूल जिले की आमली सीट पर उम्मीदवारी घोषित होना बाकि है। इस सीट से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपनी दावेदारी पेश कर रही है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी इस सीट से बांगरे को टिकट देगी।

निशा बांगरे का विधानसभा चुनाव लड़ने का रास्ता भी अब खुल गया है। बीते दिन प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। जिसके बाद आज निशा बांगरे पीसीसी चीफ कमलनाथ से मुलाकात करेंगी। आईबीसी 24 से बातचीत के दौरान बांगरे बताया कि उन्होंने कमलनाथ से मिलने का समय मांगा है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि निशा छिंदवाड़ा में कमलनाथ से मुलाकात कर सकती हैं ।

आगे पूर्व डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि कांग्रेस से नहीं तो वह निर्दलीय या अन्य दल से चुनाव लडेंगी। आगे उन्होंने कहा कि मेरे पास केवल आज का समय है, देर रात तक मुझे फैसला लेना होगा। मैंने अपना चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है, अब कांग्रेस की परीक्षा की घड़ी है, और कांग्रेस भी फैसला लेना है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है, वहीं नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 30 अक्टूबर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |