बेंगलुरु की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौत को पास आते देख टॉप फ्लोर से कूदा शख्स देश By Shahzad Khan On Oct 19, 2023 165 Related Posts झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को… रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें बेंगलुरु: बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये। दमकल विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति ने आग से बचने के लिए इमारत की छत से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ एक अन्य घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित ‘हुक्का बार एंड कैफे’ में दोपहर के आसपास आग लग गई जहां कई रसोई गैस सिलेंडर रखे थे। घटना के समय आसपास के लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी। एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आठ दमकल वाहन मौके पर भेज दिये और हमारे वरिष्ठ अधिकारी वहां हैं। आग को बुझा लिया गया है। दो लोगों को गंभीर चोट आई है।” लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित कर दिया। उस समय कैफे में कोई ग्राहक नहीं था। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 165 Share