जनता दरबार में CM नीतीश ने सुनी 117 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबारमें मुख्यमंत्री’  कार्यक्रम में शामिल हुए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 117 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर जिले से आए मनोज कुमार ने फरियाद करते हुए कहा कि हम लोग जहां रहते हैं वो महादलित टोला है, वहां संपर्क पथ नहीं बन पाया है, इसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरु कराया जाए ताकि हमलोगों का आवागमन आसान हो सके। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। गया जिले से आए रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि बिहार राज्य फसल योजना के तहत रबी फसल के लिए वर्ष 2020 में आवेदन किया था लेकिन अब तक सहायता राशि नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बांका जिले से आए राहुल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए कहा कि डीजल अनुदान वितरण में अनियमितता के कारण मुझे सहायता राशि नहीं मिली है, मेरे पंचायत के कुछ अन्य लोगों को भी इसका लाभ नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीतामढ़ी जिले से आए हरिनारायण पासवान ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए सेलेक्शन होने के बाद भी मुझे इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को जांचकर समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो. आफाक आलम, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |