PM मोदी ने अमिताभ बच्चन को रण उत्सव और ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ देखने जाने का किया आग्रह

नई दिल्ली; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमिताभ बच्चन से गुजरात में आगामी रण उत्सव और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने का आग्रह किया। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री की हाल ही में उत्तराखंड के जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश शिखर और पार्वती कुंड के दौरे की एक तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की और अफसोस जताया कि ‘‘दुखद बात यह है कि मैं कभी वहां नहीं जा पाऊंगा।” प्रधानमंत्री ने बच्चन को जवाब देते हुए उन्हें कच्छ जाने का सुझाव दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिरों का मेरा दौरा वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। आने वाले हफ्तों में, रण उत्सव शुरू हो रहा है और मैं आपसे कच्छ का दौरा करने का आग्रह करूंगा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आपका दौरा भी अभी बाकी है।”

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर थे, जिसकी शुरुआत उन्होंने आदि कैलाश शिखर के दर्शन और पार्वती कुंड में पूजा के साथ की। बाद में, उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा एक जनसभा को संबोधित भी किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |