आनंद कारज को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब का सख्त फैसला, जारी हुए आदेश

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आनंद कारज को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए है। श्री अकाल तख्त साहिब ने डेस्टिनेशन आनंद कारज पर रोक लगा दी है। दरअसल, डेस्टिनेशन वेडिंग में लोग थीम पर आधारित शादी करते थे, जैसे कि बीच किनारे या फिर किसी रिसोर्ट में ही आनंद कारज की रस्में की जाती थी। अब इस तरह के डेस्टिनेशन विवाह के मौके पर आनंद कारज नहीं होंगे।

उक्त फैसला आज श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के नेतृत्व में हुई पांच सिंह साहिबान द्वारा बैठक में लिया गया है। बता दें कि मैरिज पैलेस में पहले से आनंद कारज करवाने पर पाबंदी लगी हुई है। पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें बीच किनारे आनंद कारज करवाए जा रहे थे, जिसे देखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा यह नए आदेश जारी किए गए है। शादी की पार्टी यहां कहीं भी की जा सकती है लेकिन लावां फेरे गुरुद्वारा साहिब में ही लेने होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |