इंदौर: मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सियासी गलियारों मे खलबली मच गई है। जहां एक ओर पार्टी अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच कांग्रेस को कोसते कोसते भाजपा महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-एक से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ”…कमलनाथ सपने देखते रहते हैं…सपने पूरे करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है.” सड़कें देखीं। शिवराज सिंह चौहान और हमारी टीम ने पैदल चलकर मध्य प्रदेश देखा है। हम गरीबों की परेशानी और दर्द समझते हैं…”