हमास के हमले में 900 से ज्यादा इजरायलियों की मौत

यरुशलम, 10 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिणी इज़राइल पर हमास के अप्रत्याशित हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ज्यादा हो चुकी है। यह जानकारी इज़रायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी ने मंगलवार को दी।

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़कर 2,616 हो चुकी है, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। गाजा में आतंकवादी समूहों के अनुसार, फिलिस्तीनी एन्क्लेव में लगभग 130 इजरायली बंधकों को रखा गया है।

इस बीच, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, गाजा पर इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 560 लोग मारे गए हैं। सोमवार को फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम अपडेट के अनुसार, गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़कर क्रमशः 687 और 3,726 हो गई है।

फिलिस्तीनी इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन (हमास) ने शनिवार को गाजा पट्टी से सटे इजरायली शहरों पर एक आश्चर्यजनक हमला किया, जिसके बाद इजरायल ने गाजा पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। हमले के दौरान, हमास के उग्रवादियों ने गाजा पट्टी को इजराइल से अलग करने वाली सुरक्षा बाड़ को तोड़ दिया और आसपास के समुदायों पर हमला कर दिया, इजराइलियों को मार डाला और कब्जा कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |