शाजापुर – म0प्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाजापुर द्वारा नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे का अभिनन्दन किया गया। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में श्री दुबे का पुष्पहार से स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनको सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। अभिनंदन करते समय वसीम खान, सुमित गौसर, नगीन सिंह उसारा, राजेश वाग्वे आदि उपस्थित थे।
