भारत के खिलाफ कनाडा के आरोप बहुत गंभीर, जांच करने की जरूरत: निज्जर हत्या मामले में अमेरिका का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने कहा कि एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारत की संलिप्तता के कनाडा के आरोप ‘‘गंभीर” हैं और उनकी पूरी तरह जांच किए जाने की जरूरत है। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गई थी। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार के समन्वयक जॉन किर्बी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवान की पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हुई मुलाकात में कनाडा के दावों पर चर्चा की गई थी। किर्बी ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी। हम निश्चित रूप से इसे दोनों देशों पर छोड़ते हैं कि वे अपने द्विपक्षीय संबंधों के बारे में बात करें।”

आरोप गंभीर हैं, इनकी जांच करने की जरूरत 
उन्होंने कहा, ‘‘हम स्पष्ट कर चुके हैं कि ये आरोप गंभीर हैं, इनकी पूरी जांच किए जाने की आवश्यकता है और जाहिर तौर पर जैसा कि हमने पहले भी कहा है कि हम भारत से उस जांच में सक्रियता से भाग लेने का अनुरोध करते हैं।” विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने एक अलग संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि यह अहम है कि कनाडा की जांच आगे बढ़े और दोषियों को सजा दी जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारत सरकार से कनाडाई जांच में सहयोग करने का भी अनुरोध किया है।”

भारत सरकार से करेंगे ये अनुरोध 
पटेल ने कहा कि अमेरिका ने नई दिल्ली में कनाडा उच्चायोग में राजनयिकों की संख्या में कमी लाने संबंधी खबरें देखी हैं। पटेल ने कहा, ‘‘भारत के साथ हम क्वाड और कई अन्य समूहों में साझेदार हैं और हम कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर क्षेत्र में उनके तथा अन्य देशों के साथ काम करते रहेंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जैसा कि मैंने कहा है कि हम इन आरोपों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हम न केवल अपने कनाडाई साझेदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे बल्कि भारत सरकार से कनाडा के साथ सहयोग करने का भी अनुरोध करेंगे।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |