सीनेट ने स्टॉपगैप फंडिंग बिल पारित किया, नवंबर के मध्य तक शटडाउन टाला

 वाशिंगटन। अमेरिकी संसद में सरकारी कामकाज में ‘शटडाउन’ का खतरा टालने के लिए एक अहम वित्त विधेयक को पारित करने के वास्ते चल रही सदन की कार्यवाही के दौरान फायर अलार्म बजने से अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में इमारत को खाली करा लिया गया, लेकिन बाद में डेमोक्रेटिक सांसद जमाल बोमैन ने अलार्म बजाने की बात स्वीकार की। प्रतिनिधि सभा ने समझौता निधि उपाय बिल को 335-91 मतों के अंतर से पारित किया।

डेमोक्रेट सहित अधिकांश रिपब्लिकन सांसदों ने फंडिंग बिल के समर्थन में वोट किया। हालांकि, एक डेमोक्रेट्स और 90 रिपब्लिकन सांसदों ने इस समझौते का विरोध किया। इसके बाद विधेयक को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाले उच्च सदन सीनेट के पास भेज दिया गया, जहां आधी रात से पहले ही इसके समर्थन में 88 सांसदों ने वोट किया, वहीं विरोध में सिर्फ नौ वोट ही पड़े।

यह विधेयक 17 नवंबर तक 45 दिनों के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाली संघीय सरकार को फंड मुहैया कारएगा। वहीं, सीनेट के प्रस्ताव में रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन के लिए छह बिलियन डॉलर और अमेरिकी आपदा राहत के लिए छह बिलियन डॉलर की राशि का प्रावधान किया गया है।

न्यूयॉर्क के सांसद बोमैन ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उन्होंने गलती से अलार्म दबा दिया था। उन्होंने बताया कि वह मतदान करने जा रहे थे और एक दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे थे, जो आमतौर पर खुला रहता था, लेकिन सप्ताहांत के कारण बंद था। बोमैन ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि इस बटन से मुझे दरवाजा खोलने में मदद मिलेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |