रविवार को जबलपुर के दौरे पर रहेंगे वीडी शर्मा, पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का लेंगे जायजा

भोपाल। मध्य प्रदेश चुनाव की घड़ी धीमें- धीमें नज़दीक आते जा रही है और जैसे- जैसे  ये चुनाव का समय नज़दीक आ रही है, वैसे वैसे नेताओं की चुनावी गाड़ी की रफ़्तार पकड़ने लगी है। बता दें कि बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची कुछ दिन पहले ही जारी की है। अब तक 78 प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। बीजेपी ने अपनी दूसरी जारी कर के पूरे मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल को गर्म कर दिया है। कयास ऐसे लगाए जा रहें है कि एमपी में यूपी जैसा फार्मूला बीजेपी अपनाएगी, एक सीएम दो डीप्टी सीएम जैसा।

तो वहीं बता दें कि कल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का जबलपुर के दौरे पर रहेंगे वीडी शर्मा यहां आगामी  पीएम के दौरे के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने वाले हैं। वहीं उनके साथ संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर को पीएम मोदी जबलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। तो यहां पहुंच कर पीएम मोदी मध्य प्रदेश को करोड़ों की सौगात देने वाले हैं।

इसके साथ ही अगर कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस अभी कुछ समय का इंतजार कर रही है क्योंकि अब तक कांग्रेस की पहली सूची भी जारी नहीं हुई है। कांग्रेस और कांग्रेसी नेता फूंक फंक कर कदम रख रही हैं। कयास यह है कि आने वाले अक्टूबर माह के दूसरे हफ्ते में कांग्रेस की दूसरी सूची जारी हो सकती है यह केवल कयास मात्र है। तो वहीं आज वायनाड सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाजापुर के कालापीपल विधान सभा के दौरे पर थे। उन्होंने यहां पर बीजेपी की नीतियों पर जमकर हमला बोला।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |