आतंक फैला रहा खालिस्तान, भारतीय मूल के सिख की कार पर चलाई गोली, दे रहा रेप की धमकी

कनाडा में पैर जमाकर बैठे खालिस्तानी समर्थक कुछ अन्य देशों में भी अपना खौफ पैदा करने के लिए आतंक फैलाने का काम कर रहा है। ब्रिटेन में एक सिख रेस्तरां मालिक ने दावा किया कि खालिस्तान समर्थकों ने उसकी कार पर गोली चलाई। उन्होंने दावा किया कि मई से ही उनके परिवार को सोशल मीडिया के जरिए धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह भारतीय मूल के सिख हरमन सिंह की दोनों कारों के सामने लाल रंग छिड़क दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ है।

कार पर चलाई गोली

हरमन ने खुद एक वीडियो जारी कर सारी घटना भी बताई। उन्होंने बताया कि वो खालिस्तान के खिलाफ हैं, लेकिन उनका मुंह बंद करवाने का प्रयास किया जा रहा है। हरमन सोशल मीडिया पर खालिस्तान के खिलाफ खुलकर बात रखते हैं, लेकिन अब उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। हरमन ने बताया कि वह इंग्लैंड में खालिस्तान के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन यह मुझे चुप रहने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा, ”कल रात को बदमाश मेरे घर के बाहर आए और खतरे के रूप में खून का प्रतीक लाल रंग फेंक दिया। बाद में उन्होंने मेरी कार की विंडस्क्रीन पर गोली चलाई। पिछले आठ महीनों में खालिस्तानियों ने मुझ पर चार बार हमला किया है।”

दे रहा रेप की धमकी

हरमन सिंह ने दावा किया कि खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से उन्हें हजारों जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थकों ने उनकी पत्नी और बेटी का रेप करने की भी धमकियां दी हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने मेरे बच्चों के स्कूल का पता भी बता दिया, लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।”

बता दें कि मई में हरमन ने खालिस्तान आंदोलन की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। हरमन की वीडियो तब काफी वायरल हुई थी, लेकिन खालिस्तानी समर्थक उनकी जान के पीछे पड़ गए। हरमन ने बताया, “वीडियो पोस्ट करने के बाद, मुझे दो दिनों में इसके लिए दो मिलियन व्यूज मिले। लेकिन, मुझे वीडियो हटाने के लिए फोन आने लगे। मुझे धमकियां मिल रही हैं कि वीडियो को हटाया जाए, नहीं तो वे मुझे और मेरे परिवार को मार डालेंगे। मुझे आश्चर्य हुआ। जो मुझे इस तरह धमकी दे सकता है क्योंकि मैं यूके में हूं। हालांकि, पांच लोग आए और मेरे रेस्तरां पर हमला कर दिया।”

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस उनके परिवार को धमकियां देने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा करने वाले इन खालिस्तानी चरमपंथियों के खिलाफ लंदन की पुलिस कब कार्रवाई करेगी। आखिर ब्रिटेन सरकार आतंकवाद के इतिहास वाली चरमपंथी विचारधारा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। हरमन के अनुसार, ”मुझे लोकल लेवल को कोई मदद नहीं मिल रही, क्योंकि सब वोट बैंक के चक्कर में हैं। अभी तक 20 हजार से ज्यादा धमकियां सोशल मीडिया पर मिल चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |