राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वायुसेना के शौर्य को सराहा वायुसेना की 91वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई-पास्ट

भोपाल :
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय वायु सेना की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल के बड़े तालाब पर हुई मल्टी एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट शामिल हुए। उन्होंने वायु सेना के जांबाज जवानों के शौर्य, कौशल और विमानों के साथ किये गये अद्भुत प्रदर्शन की सराहना की। राज्यपाल श्री पटेल तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़े तालाब स्थित एमपी टूरिज्म के विंड एण्ड वेव्ज रेस्टोरेंट से वायुसेना का प्रदर्शन देखा।

वायुसेना के अधिकारियों ने विमानों तथा हेलीकाप्टरों से आकाश में विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में जगुआर, सुखोई, मिराज 2000 जैसे युद्धक विमानों और विभिन्न हेलीकाप्टरों से रोमांचक प्रदर्शन करते हुए तिरंगा, रूद्र, ध्वज, शमशेर, त्रिशूल, गजराज आदि संरचनाओं का निर्माण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना तथा वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जन-समुदाय ने सेना के एयर शौर्य को सराहा और निरंतर बजती तालियों एवं जोश के साथ वायुसेना के वीर जवानों का उत्साहवर्धन किया। जन-समुदाय ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का अभिवादन भी किया।

अद्भुत है वायु-सैनिकों का शौर्य और कौशल : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में हुए वायु सेना की रोमांचक फ्लाई-पास्ट के लिए वायुसेना का आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया को जारी अपने संदेश में कहा कि आज भोपाल के आसमान में हमारे वायु सेना के जांबाज़ो ने अद्भुत प्रदर्शन किया। ऐसे जांबाज पायलटों के रहते हुए हमारा देश पूरी तरह से सुरक्षित है, हमें इन पर गर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए भोपाल वासियों का भी आभार माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |