टीवी पर राजनीतिक टॉक शो में भिड़े दो बड़े दिग्गज नेता, एक-दूसरे को जमकर मारे थप्पड़

 राजनीतिक टॉक शो में आपने अकसर देश के गंभीर मुद्दों पर बड़े-बड़े नेताओं को सलाह देते हुए या फिर अलग-अलग पार्टियों के नेताओं को एक-दूसरे की कमियां गिनाते हुए देखा होगा। हालांकि इस दौरान कभी कभार नेताओं में इतनी तीखी बहस हो जाती है कि मामला शांत कराना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही एक मामला देखने को मिला पाकिस्तान के एक चैनल के राजनीतिक टॉक शो के दौरान जहां दो अलग-अलग नेताओं में इस कदर बहस बढ़ गई कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ बरसाए। इस दौरान उनका लाइव टेलिकास्ट भी होता रहा जिसे पूरे देश ने देखा।

दरअसल, पाकिस्तान में एक राजनीतिक टॉक शो में दो राजनेताओं के बीच तीखी बहस हाथापाई तक पहुंच गई। इसमें शामिल दो राजनेता इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से जुड़े वकील शेर अफजल मारवत और नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर अफनान उल्लाह थे। जब सीनेटर अफनान उल्लाह खान ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान के खिलाफ कदाचार और सैन्य प्रतिष्ठान के साथ गुप्त चर्चा का आरोप लगाया तो बयानबाज़ी तेजी हो गई और बहस नियंत्रण से बाहर हो गई। इस बीच अचानक एक नेता ने दूसरे पर थप्पड़ मारा और फिर मारपीट बढ़ गई।

مرشد کو گالی دو گے تو مرید تو جواب دے گا ہی۔۔ اور جواب بنتا بھی ہے! کوئی تو ان کو انکی زبان میں سمجانے والا ہو!
پکڑنا ہے یا چھوڑنا ہے 🤣😎 pic.twitter.com/i52eSgjrGL — SB_Blog (@Bukhari2204) September 28, 2023

घटना के बाद, दोनों राजनेताओं ने अपने कार्यों का बचाव करने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की। सीनेटर अफनान उल्लाह खान ने अहिंसा में अपना विश्वास व्यक्त किया लेकिन नवाज शरीफ के सैनिक के रूप में अपने कार्यों का बचाव किया। उन्होंने लिखा, “मारवात ने कल टॉक शो में मुझ पर हमला किया, मैं अहिंसा में विश्वास करता हूं लेकिन मैं नवाज शरीफ का सिपाही हूं। मारवत पर जो चाल चली है वह सभी पीटीआई और खासकर इमरान खान के लिए एक महत्वपूर्ण सबक है, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे।” आकार देखो, उन्हें बड़ा काला चश्मा पहनना होगा।” इस घटना की वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर आलोचना कर रहे है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |