फैंस के बीच पहुंचे रामायण के ‘श्रीराम’, आशीर्वाद लेने उमड़ी भीड़, जमकर हुई फूलों की बरसात

देशभर में रामानंद सागर के टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल आज भी फैंस के फेवरेट हैं। आज भी लोग अरुण गोविल को भगवान राम के रुप में पूजते हैं। जब भी फैंस उम्हे देखते हैं भावुक हो उठते हैं और उनका आशीर्वाद लेने पहुंच जाते हैं। हालही में अरुण गोविल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि अरुण गोविल अपनी कार में बैठे हुए हैं। इस बीच उनके कई चाहने वाले गाड़ी की खिड़की से आकर उन्हें माला चढ़ा रहे हैं, तिलक कर रहे हैं। अरुण गोविल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, कि भगवान श्रीराम जी की कृपा से मुझ में रामजी की छवि देखने वाले रामभक्तों ने बड़ी श्रद्धा, भक्ति और आत्मीयता से अपने भाव अर्पित किए। मैं सभी स्नेहियों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त करता हूं। जय श्री राम…’ अरुण गोविल का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में मॉक ड्रिल संपन्न     |     पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को फिर बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब     |     सागर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार     |     मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप     |     आगर मालवा में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..     |     डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 30 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, तीन की मौत     |     लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान     |     गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |