हाथों में मिठाई की बड़ी प्लेट लेकर बीजेपी अध्यक्ष के घर पहुंचे अभिनेता आमिर खान, लिया बप्पा का आशीर्वाद

महाराष्ट्र। देशभर में इन दिनों गणपति की धूम है। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। अब हाल ही में महाराष्ट्र के नेता आशीष शेलार के घर गणेशोत्सव सेलिब्रेट किया गया, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार आमिर खान पहुंचे।

आमिर हाथों में मिठाई की बड़ी प्लेट लेकर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के घर की ओर चल रहे हैं। उन्होंने मंदिर के बाहर आशीष का अभिनंदन भी किया। इस मौके पर आमिर ने कुर्ता-पायजामा पहना था। उन्होंने चश्मा भी पहना था। बता दें कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटका में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

19 सितंबर से शुरू हुआ गणेशोत्सव 28 सितंबर 2023 को समाप्त होगा।  अनंत चतुर्दशी गणपति उत्सव का आखिरी दिन होता है। गणपति स्थापना के डेढ़, तीसरे, पांचवें और सातवें दिन के बाद सीधे अनंत चतुदर्शी पर ही गणेस जी का विसर्जन किया जाता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |