BJP के पूर्व युवा नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, Doctors ने रिपोर्ट में लिखी चौंकाने वाली बात

जालंधर: नागरा रोड पर रहते बीजेपी के पूर्व युवा नेता राहुल चोपड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राहुल पहले बीजेपी में थे लेकिन अब वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे।

बताया जा रहा है कि राहुल एक किताबे बनाने वाली मशहूर कंपनी में सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थे। वह काम के चलते हिमाचल प्रदेश गए हुए थे। दो दिन पहले जब राहुल हिमाचल में थे तो उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उनके चाचा अनिल चोपड़ा उसे इलाज के पी.जी.आई. ले गए लेकिन राहुल वहां दाखिल नहीं हुआ और वापिस जालंधर आ गया। गत रात जब वह अपने घर पर था तो अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज दौरान उनकी मौत गई। राहुल के शरीर पर इंजेक्शन की सरिंज के काफी निशान पाए गए हैं।

डॉक्टरों ने रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण नशे की ओवरडोज लिखा है लेकिन इसके बारे में जब थाना 1 के प्रभारी सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इलाज दौरान राहुल को काफी इंजेक्शन लगे थे। जालंधर के अस्पताल वालों को राहुल के परिजनों ने उसकी कोई हिस्ट्री नहीं बताई। इसके चलते उन्होंने ओवरडोज लिख दिया लेकिन राहुल की मौत किसी बीमारी के चलते हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल काफी समय से बीमार भी चल रहा था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |