“SO साहब हमारा समीज फाड़ दिए, कमरे में बंद कर… ” खाकी पर फिर उठे सवाल, जानें पूरा मामला

जौनपुर। जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावे करती है। साथ ही कई पुलंदे भी बांधती है लेकिन महिलाओं के साथ बर्बरता के मामले रोजाना सामने आते है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रोती बिलखती एक लड़की ने पुलिस को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में लड़की ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगा रही है। जिसका वीडियो यूपी कांग्रेस ने अपने ट्वीटर अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है।

स वीडियो में एक लड़की बिलखती हुई कह रही है, ‘SO साहब हमारा समीज फाड़ दिए। थाने में पहुंचे तो हमको बंद कर दिए। बोले, तुम्हारा मर्डर करेंगे।” मामला जौनपुर का है। जहां पुलिस की मिलीभगत से कुछ बदमाश जबरन दूसरे की जमीन पर खड़ंजा बिछवा रहे थे। जब उनकी इस हरकत को इस लड़की ने कैमरे में कैद किया तो पुलिस ने अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए उसे घर से निकालकर मारा-पीटा और इज्जत पर हाथ डाला।

जमीन कब्जा कराने के लिए जब पुलिस इतनी नीचता पर उतारू हो जा रही है तो किसी दबे-कुचले व्यक्ति को न्याय की उम्मीद कहां से होगी? अमीरों और बलात्कारियों की चरणचुम्बक UP पुलिस से ही जब प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो अन्य अपराधियों से क्या खाक होंगी? इन दोषी पुलिसवालों पर तुरन्त कठोरतम कार्रवाई होनी ही चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |