छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में आज भी होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस देखते हुए प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिन जिलों में तेज बरसात की आशंका जताई गई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली हैं। इनके अलावा वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गोरखपुर, संतकबीर नगर में अलर्ट,बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर को भी अलर्ट पर रखा गया है।

इन जिलों के लिए भी जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सितंबर में एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। इसके चलते यूपी समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। यूपी के गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर में अलर्ट जारी,सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी में अलर्ट,सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, हाथरस में भी बारिश को देखते हुए अलर्ट किया गया है।

प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

 इसी तरह कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में बारिश का पूर्वानुमान है। बरसात के दौर इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने और पेड़ टूटने से जान-माल के नुकसान की भी नुकसान है, जिसे देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

उत्तराखंड में अलर्ट

उत्तराखंड में भी मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमे से अधिकतर पर्वतीय जिले शामिल हैं। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में बुधवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। राजधानी देहरादून में जमकर मेघ बरसे। वहीं मसूरी में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया।

दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा मौसम का हल

अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें तो 21-22 सितंबर को बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर पेड़ टूटने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसके बाद 23 सितंबर से मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा और उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने निकालेगी।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में होगी जमकर बारिश

बता दें कि, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी बीते कल से मानसून सक्रीय हुआ है। मानसून के सक्रीय होने से दोनों प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज भी दोनों प्रदेशों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

J&K Terror Crackdown: जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकियों के मददगारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; घाटी में सर्च ऑपरेशन तेज     |     Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू विवाद का खूनी अंत, पति ने पत्नी को लोकल ट्रेन के सामने फेंका; आरोपी गिरफ्तार, चेम्बूर-गोवंडी के बीच की घटना     |     हनुमानगढ़ में ‘मौत’ का ओवरटेक! मेगा हाईवे पर बस और ट्रॉले की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत से मातम; मची चीख-पुकार     |     बंगाल चुनाव का वो ‘ऐतिहासिक’ उलटफेर! जब 3 राष्ट्रीय पार्टियों के सभी उम्मीदवारों की जब्त हुई जमानत; TMC और BJP की जंग में साफ हो गया विपक्ष     |     Greater Noida Road Scam: ग्रेटर नोएडा में सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही, बिना उद्घाटन के ही उखड़ी सड़क; PWD अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |