देर रात तक शराब पार्टी के बाद छात्रा की गोली मारकर हत्या, शव को हॉस्पिटल में छोड़ भागे दोस्त

लखनऊ। लखनऊ में यह एक और सनसनीखेज मर्डर मामला सामने आया है। राजधानी लखनऊ में BBD कॉलेज की 23 वर्षीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने एक दोस्त के मकान में गई थी। जहां देर रात शराब पार्टी हुई थी। इसी पार्टी के दौरान गोली चली जिससे छात्रा घायल हो गई। छात्रा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतलें मिली हैं।

फिलहाल, पुलिस छात्रा के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ये दोस्त घटना के वक्त वहीं मौजूद थे। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि किसने गोली चलाई और किन परिस्थितियों में छात्रा को गोली लगी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि कहीं ये जानबूझकर की गई हत्या तो नहींं। फिलहाल, छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के बयान का इंतजार है।

इससे कुछ दिनों पहले ही बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के आवास पर उसके दोस्त की हत्या कर दी गई थी। विकास किशोर की पिस्टल से गोली मारी गई थी। उसके दोस्तों के बीच जुए में जीती रकम को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद विनय श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। हालांकि विकास कौशल उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |