‘कहीं चांदी तो कहीं मिला सोना’, राजस्थान में ED का प्रयोग हुआ फेल, गहलोत का केंद्र पर तंज

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आयकर विभाग एवं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में भी प्रयोग करके देख लिया लेकिन यह विफल हो गया। जयपुर में 1410 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण करते हुए गहलोत ने यह बात कही । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘देश में हालात बहुत गंभीर हैं। हम कहते रहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं…आयकर, ईडी और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) दबाव में हैं… उन्हें नहीं चाहते हुए भी जाना पड़ता है.. घरों में घुसना पड़ता है। तंग करते हैं।’

हाल ही में की गई ईडी की कुछ कार्रवाइयों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘राजस्थान में भी प्रयोग करके देख लिया फेल (असफल) हो गए।’ उन्होंने कहा, ‘अखबारों में ईडी की बातें चल रही थी, कहीं चांदी मिल गई, कहीं सोना मिल गया, कहीं पैसा मिल गया। इसका कौन धणी-धोरी है, इसका पता किया क्या। सरकार का मंत्री या अफसर पकड़ा गया क्या…आप सोच सकते हैं, लोकतंत्र कहां जा रहा है। हमें इसका भी मुकाबला करना होगा।’ ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर बरसते हुए गहलोत ने कहा, ‘प्रधानमंत्री खुद इसी जयपुर में आप लोगों से वादा किया था कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना की मांग को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखूंगा।’

गहलोत के अनुसार उन्हें दुख है कि प्रधानमंत्री के वादे के बावजूद ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया गया है । किसी का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में 25 सांसद दिए, उनको (राजग) जिताकर… मंत्री यहां का है… इतना निक्कमा नाकारा मंत्री है, वो हमारा मंत्री …अपना जोधपुर का सांसद… क्या एक परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करवा सकते। बहानेबाजी करते हैं, लोगों को भ्रमित करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘25 सांसद क्या कर रहे हैं .. पूछो इन सांसदों को… जनता ने आप पर विश्वास करके आपको सांसद बना दिया और आप क्या कर रहे हो। कोई जवाब नहीं इनके पास ।” राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें कांग्रेस को फिर जिताने का आह्वान करते हुए गहलोत ने कहा, ‘इस बार सरकार रिपीट करके दिखाओ… आप देखेंगे कि रिपीट होने के बाद पांच साल में काम होगा। राजस्थान इतिहास बनाएगा।’

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |