‘जब एक महिला वोटर मेरे पिता पर चिल्लाने लगी’, प्रियंका ने सुनाया राजीव गांधी से जुड़ा पुराना किस्सा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से देश में राजनीति के मूल्य बदल गए हैं और लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। गांधी ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत लोगों को धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है जिससे वे सवाल न पूछ सकें। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में महिलाओं के लिए राज्य सरकार के एक कार्यक्रम महिला समृद्धि सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियंका ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेरोजगारी, महंगाई और उनके उद्योगपति मित्रों के प्रतिदिन 1600 करोड़ रुपए कमाने के बारे में क्यों नहीं कहते।

मेरे पिता पर चिल्लाने लगी महिला 
अपने बचपन के अनुभव को साझा करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘मैं बचपन में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उनके निर्वाचन क्षेत्र अमेठी की यात्रा पर थी। जीप मेरे पिता चला रहे थे। हम एक गांव में रुके और मेरे पिता गाड़ी से उतरकर सड़क पर कुछ लोगों से बात करने लगे।” उन्होंने कहा, ‘‘इसी बीच एक महिला वहां आई और सड़क की शिकायत करते हुए मेरे पिता पर चिल्लाने लगी। मेरे पिता ने उसे उत्तर दिया। जब मैंने अपने पिता से पूछा कि क्या उन्हें (उस महिला के रवैये से) बुरा लगा, तो उन्होंने कहा, नहीं। उन्होंने कहा कि जवाब देना उनका कर्तव्य है और जवाब मांगना उस महिला का कर्तव्य है।”

लोग तब भी जागरूक थे और अब भी
उन्होंने कहा, ”अब 40 साल हो गए हैं। मैंने उत्तर प्रदेश की एक महिला से पूछा कि क्या उसके पास गैस सिलेंडर है, उसने कहा हां, लेकिन वह खाली था। उसने कहा कि कोई नौकरी नहीं है, और वह चूड़ियां बेचकर आजीविका कमाती है। उन्होंने पानी और बिजली की भी शिकायत की। जब मैंने पूछा कि क्या वह मौजूदा विधायक को वोट देंगी, तो उन्होंने हां कहा और जाति और धर्म के बारे में बात करने लगीं।” कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दुर्भाग्य से राजनीति बदल गई है। राजनीति में मूल्य बदल गये हैं। लोग तब भी जागरूक थे और अब भी जागरूक हैं। लेकिन उनकी भावनाओं का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।

धर्म-जाति के नाम पर लोगों को भटकाया जा रहा
उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है जिससे वे बुनियादी मुद्दों पर सवाल न पूछें। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया। यह अच्छा है क्योंकि ऐसे आयोजन से देश का गौरव बढ़ता है। देश में यशोभूमि पर 27000 करोड़ रुपए खर्च किए गए, नए संसद भवन पर 20,000 करोड़ रुपए खर्च किए गए और उन्होंने (पीएम) आठ-आठ हजार करोड़ रुपए के दो विमान खरीदे। वह इसका जवाब नहीं देते कि सड़कें खराब क्यों हैं, रोजगार क्यों नहीं है और महंगाई क्यों बढ़ रही है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह भी जवाब नहीं देते कि देश में किसान प्रति दिन 27 रुपए क्यों कमा रहे हैं, और उनके उद्योगपति मित्र प्रति दिन 1,600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |