अकाली नेता ने अमित शाह से की मुलाकात, कहा- भारत-कनाडा के खराब होते संबंधों से पंजाबियों में घबराहट

भारत और कनाडा के संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के मुखिया सुखबीर सिंह बादल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विवाद का जल्द समाधान हो जाएगा। बादल ने रेखांकित किया कि बड़ी संख्या में पंजाबी कनाडा में रहते हैं और दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से उनमें घबराहट है।

गृहमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बादल ने कहा कि दोनों देशों के खराब होते रिश्तों की वजह से बड़ी संख्या में सिखों समेत पंजाबियों को हो रही परेशानियों की जानकारी को लेकर वह दुखी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाबियों में घबराहट का भाव है। दोनों सरकारों, भारत और कनाडा को यथाशीघ्र इस समस्या का समाधान तलाशना चाहिए।” जब बादल से पूछा गया कि भारत बार-बार कनाडा से उसकी जमीन पर खालिस्तानी गतिविधियों को लेकर चिंता जता रहा है तब उन्होंने कहा कि सिख सबसे अधिक देशभक्त लोग हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक कुर्बानी दी है।

बादल ने कहा कि कुछ लोगों के कृत्य के लिए पूरे समुदाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मुद्दों को सुलझाया जाना चाहिए न कि तूल देना चाहिए। शिअद अध्यक्ष ने रेखांकित किया कि कनाडा में 18 लाख भारतीय रहते हैं और उनमे से अधिकतर पंजाबी हैं। उत्तरी अमेरिकी देश में खालिस्तान समर्थक तत्वों की बढ़ती गतिविधि के मद्देनजर भारत-कनाडा के रिश्तों में गिरावट देखी जा रही है। भारत का मानना है कि ट्रूडो सरकार उसकी चिंताओं पर गौर नहीं कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |