राजधानी के कई इलाकों में आज रहेगी बत्ती गुल, इन कॉलोनियों में होगी बिजली की कटौती मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Sep 20, 2023 544 भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक बार फिर बिजली व्यवस्था प्रभावित होगी। राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में आज 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रोफेसर कॉलोनी, प्रियंका नगर, कोहेफिजा में बिजली की सप्लाई नहीं होगी। लालघाटी-राजीव नगर में भी बिजली कटौती का असर रहेगा। बता दें कि तीन शिफ्ट में 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी के मेंटनेंस करने से सप्लाई बंद रहेगी। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 544 Share