शाजापुर में भाजपा नेता पिता पुत्र पर कोतवाली ओर लालघाटी थाने में FIR, करोड़ो के अनाज का मामला,पूर्व में बीमा कंपनी कार्यलय में भी अधिकारी से की थी अभद्रता
शहज़ाद खान,, शाजापुर जिले में सरकारी अनाज के खराब करने और उसमें घोटाला होने का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसके चलते शाजापुर जिला मुख्यालय के वर्तमान के भाजपा नेता और उनके पुत्र पर एफआईआर दर्ज की गई है इन भाजपा नेता की बात की जाए तो यह पूर्व में कई पार्टियों में रह चुके हैं और वर्तमान में शाजापुर विधानसभा से टिकट की जमकर दावेदारी करते हुए आए दिन वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने फोटो भी वे सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं कुछ दिनों पूर्व ही इन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पुत्र के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर वायरल की थी अब उनके विरुद्ध शाजापुर जिला मुख्यालय पर कोतवाली थाने में और लालघाटी थाने में मामला दर्ज हुआ है। जिला मुख्यालय नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय पर भी गत दोनों इन्होंने अपनी रंगदारी दिखाई थी क्योंकि इनका वेयरहाउस गिरने का मामला था इन्होंने मनमाने तरीके से क्लेम सेटल करने का दबाव बनाते हुए इन्होंने शाखा प्रबंधक को धमकाया था जिसका आवेदन भी कोतवाली थाने में नेशनल इंश्योरेंस की ओर से कंपनी की अधिवक्ताओं ने दिया था।मामला इस प्रकार है कि
शाजापुर जिले के ग्राम भदौनी स्थित भागीरथ वेयर हाउस संचालक के खिलाफ मंगलवार को लालघाटी पुलिस ने रामेश्वर चौधरी के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने आरोपी के बेटे पर भी एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि बेटे धुरंदर चौधरी पर भी एक वेयर हाऊस है जिसमें करीब 11 करोड़ रुपए का अनाज सड़ गया था।
लालघाटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आवेदक सुमित पिता स्व. सत्यनारायण शर्मा ने एक आवेदन पेश किया
था, जिसमें बताया गया था कि संयुक्त भागीदारी योजना अनुबंधित गोदाम भागीरथ वेअर हाउस ग्राम भदोनी के संचालक रामेश्वर चौधरी ने वर्ष 2020-21 में गेहूं का अनुबंध की शर्तों का उल्लघन किया है। सुमित शर्मा के मुताबिक योजना के अंतर्गत भागीरथ वेअर हाउस ग्राम भदोनी संचालक रामेश्वर चौधरी के अनुबंधित गोदाम में वर्ष 202-21 में शासन के भंडारित उपार्जित गेहूं को रखा गया था। जिसका रख रखाव व समय-समय पर कीटोपचार नहीं किया गया और भंडारित शासकीय गेहूं खराब हो गया।
यही नहीं शाखा प्रबंधक अविनास व्यास एवं स्टाफ द्वारा शासन के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर निरिक्षण करने के लिए जब अधिकारी गए तो गोदाम संचालक रामेश्वर चौधरी किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। उनके साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। टीम को गोदाम के अंदर जांच भी नहीं करने दी गई।
संचालक की मनमानी के चलते करीब 3 करोड़ से अधिक का गेहूं खराब हो गया। इस पर पुलिस ने रामेश्वर चौधरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
भाजपा नेता है गोदाम संचालक
आरोप है कि पहले भी गोदाम संचालक रामेश्वर चौधरी के कई कारनामे उजागर हो चुके हैं। लेकिन वह भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी हैं इसी वजह से प्रशासन की कार्रवाई से बचते रहे। उन पर आए दिन यह शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, लोगों से अभद्रता करने का भी आरोप लग चुका है।
बेटे के नाम पर भी दर्ज हो चुकी एफआईआर
बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को आरोपी रामेश्वर के बेटे धुरंदर चौधरी पर भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आरोप के मुताबिक शाजापुर शहर के नजदीक मुख्य मार्ग पर बरवाल के नजदीक स्थित भागीरथ एग्रो वेयर हाउस गोदाम में गेहूं और चना रखा गया था, जिसका उचित भंडारण न करने पर 11 करोड़ 51 लाख रुपए से ज्यादा का अनाज खराब हो गया। वेयर हाउस विभाग ने यहां 4 हजार 145 मिट्रिक टन गेहूं और चना रखा था, लेकिन ठीक से देखरेख नहीं होने के कारण गोदाम में रखा अनाज पूरी तरह से सड़ गया।
भाजपा नेता रामेश्वर चौधरी के खिलाफ शाजापुर नेशनल इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक ने भी कोतवाली थाने में आवेदन दिया था आपको बता दें रामेश्वर चौधरी का वेयरहाउस कुछ दिनों पूर्व गिर गया था जिसका क्लेम नहीं मिलने के कारण रामेश्वर चौधरी ने बीमा कंपनी में शाखा प्रबंधक के साथ बीमा आफिस में अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाया था।
